Delhi Crime News: शराब के नशे में धुत्त पति ने पत्नी को चाकू से गोदा
Delhi Crime News: दिल्ली के छत्तरपुर एक्सटेंशन में एक शख्स ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाक़ू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के छत्तरपुर एक्सटेंशन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति ने शराब के नशे में रोड़ पर सरेआम चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। खबर के मुताबिक, पत्नी ने हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था।
ऐसा बताया जा रहा है कि ज़्यादा खून बहने की वजह से महिला की मौत हुई है। आपको बता दें कि महरौली थाना पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की पहचान 37 वर्षीय पार्वती के रूप में हुई है और वहीँ आरोपी पति का नाम अर्जुन बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक मृतक पार्वती अपने पति और 3 बच्चों के साथ छत्तरपुर एक्सटेंशन में रहती थी। अगर बात करें आरोपी की तो, अर्जुन नेपाल का रहने वाला हे और पेशे से वह केयर टेकर है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अर्जुन शराब पीने का अदि है। अपनी पत्नी से वह शराब पीकर अक्सर मार-पीट करता रहता था। मंगलवार 28 सितंबर की रात को भी ऐसा ही कुछ हुआ। वह उस दिन भी शराब के नशे में था जिसके चलते उसने अपनी पत्नी पार्वती से झगड़ा कर लिया।
सूत्रों की मानें तो झगड़ा इतना बढ़ गया था कि अर्जुन अपनी पत्नी को घसीटता हुआ घर से बाहर ले आया और रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से उस पर ताबरतोड़ वार कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए थे, लेकिन किसी ने महिला को बचाने की कोशिश नहीं की।
बहरहाल, बच्चों ने पार्वती को बचाने की पूरी कोशिश की थी जिसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया गया है।
ये भी पढ़े: प्यार के जाल में फसाकर 4 साल किया शोषण, अब छोड़कर हुआ फ़रार










