नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने मां-बेटे समेत तीन को कुचला, बुजुर्ग की मौत
बता दें कि कार एक बिजली के खंभे से जाकर टकराने के बाद रुक गई। वही टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा भी पूरी तरह से उखड़ गया।

विजय विहार इलाके से एक खबर सामने आयी है जहां सोमवार कि सुबह शराब के नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक द्वारा स्कूटी सवार मां-बेटे और एक बुजुर्ग को सीधा कुचल दिया। वही अब इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं मां-बेटे की हालत अभी बहुत गंभीर बनी हुई है। साथ ही टक्कर मारने के बाद कार स्कूटी को काफी दूर तक घसीटती ले गई।
बता दें कि कार एक बिजली के खंभे से जाकर टकराने के बाद रुक गई। वही टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा भी पूरी तरह से उखड़ गया। ऐसे में वहां के स्थानीय लोगों द्वारा चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले सीधा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट्स के चलते मृत बुजुर्ग की शिनाख्त यूनुस (70) के रूप में हुई है और वह विजय विहार इलाके में सपरिवार रहते थे। वहीं दूसरी तरफ घायल मां-बेटे की पहचान बुध विहार के फेज एक निवासी सुमायनी (65) और कमल के रूप में हुई है। साथ ही अब पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि घटना सोमवार सुबह 6 बजे रोहिणी सेक्टर एक इलाके में हुई और यूनुस सुबह में नमाज पढ़ने के बाद पैदल ही अपने घर की ओर जा रहे थे। जबकि मां-बेटे किसी काम के लिए घर से स्कूटी से निकले थे।
हालाँकि, कार चालक बुध विहार फेस दो निवासी ऋषभ की लोगों द्वारा पकड़ने के बाद पिटाई कर दी थी और पुलिस ने चालक को अब हिरासत में ले लिया है और वह शराब के नशे में ही उस समय था। वही पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि ऋषभ पीतमपुरा स्थित एक बार में नौकरी करता है और पुलिस ने बताया कि घटना के समय ऋषभ नशे में था और कार की रफ्तार काफी तेज थी।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










