विवाद के चलते युवक ने पुलिस को ट्विटर पर दी हथियार ले जाने की सूचना झूठी, गिरफ्तार
पुलिस द्वारा इस बारे में ट्वीट करने के वाले आरोपी कुलदीप साह जिसकी उम्र 21 साल है के खिलाफ अब मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है

एक खबर भलस्वा डेयरी इलाके से सामने आयी है जहां घर के बाहर ऑटो खड़ा करने के विवाद में ही पड़ोसी शख्स द्वारा ऑटो चालक के खिलाफ पुलिस को झूठी सूचना दे दी। जिसमे आरोपी ने बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त के ट्विटर हैंडल पर सीधा उन्हें टैग करते हुए बताया कि ऑटो चालक हथियार और गोला बारूद लेकर सीधा प्रगति मैदान जा रहा है। वही पुलिस ऑटो नंबर के जरिए चालक के घर पर पहुंची और उसके बाद इस पूरी साजिश का खुलासा हुआ।
बता दें कि पुलिस द्वारा इस बारे में ट्वीट करने के वाले आरोपी कुलदीप साह जिसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है के खिलाफ अब मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। साथ ही झूठी शिकायत में आरोपी द्वारा ऑटो के नंबर के साथ चालक का फोटो भी अपलोड किया था। जिसके बाद ट्वीट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ऑटो नंबर के जरिए SSN पार्क इलाके में गुरमीत सिंह के घर सीधा पहुंची। इतना ही नहीं वहां पर ऑटो चालक हरचरण सिंह मिला और पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली, उसमें विस्फोटक न मिलने चालक को ट्वीटर पर मिली सूचना के बारे में उन्होंने बताया।
हालाँकि, इस ऑटो चालक गुरमीत द्वारा बताया गया कि सूचना झूठी है और उसके पड़ोसी कुलदीप ने उससे ऑटो पार्क करने के विवाद में ही यह हरकत की है क्योकि वह पहले भी सबक सिखाने की धमकी दे चुका है। जिसके बाद पुलिस द्वारा जांच कर कुलदीप साह को पकड़ लिया और साथ ही एक अधिकारी ने बताया कि कुलदीप शाह द्वारा G-20 शिखर सम्मेलन के बीच इस तरह की अफवाह भरी पोस्ट की है इसीलिए अब उसके खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज कर इसके बारे में कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










