पैसों के लालच में जिम ट्रेनर ने सॉफ्टवेयर कंपनी के मालिक से डेढ़ लाख लूटे और तोड़ दिया हाथ

जिम ट्रेनरों द्वारा कारोबारी के साथ कार में जमकर मारपीट कर हाथ तोड़ दिया और करीब डेढ़ लाख रुपये जबरन बाद में निकलवा लिए।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां मीटिंग के बहाने बुलाकर जिम ट्रेनरों द्वारा साफ्टवेयर कंपनी के मालिक मोहित सक्सेना का अपहरण कर लिया और फिर आरोपियों द्वारा कारोबारी को ब्रेजा कार में बंधक बना लिया और फिर उसे दिल्ली में करीब साढ़े पांच घंटे घुमाते रहे। वही बाद में आरोपी कारोबारी को अरविंदो मार्ग पर फेंक कर भाग गए। इतना ही नहीं जिम ट्रेनरों द्वारा कारोबारी के साथ कार में जमकर मारपीट कर हाथ तोड़ दिया और करीब डेढ़ लाख रुपये जबरन बाद में निकलवा लिए। ये सब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और किशनगढ़ थाना पुलिस द्वारा फुर्ती दिखाते हुए तीन जिम ट्रेनरों हृदेश कुमार(26), मो. अजीज उर्फ अज्जी(27) और आर. विजय (22) को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके कब्जे से कारोबारी से लूटे गए एक लाख रुपये भी अब बरामद किए गए हैं।

बता दें की दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के चलते होनचोस इन्फो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में ही निदेशक और पश्चिम विहार निवासी मोहित सक्सेना (35) द्वारा दिल्ली पुलिस को अपने साथ हुई लूटपाट की शिकायत दी थी। साथ ही उन्होंने बताया था कि उनके अकाउंटेंट सुबीर मंडल द्वारा हृदेश मार नाम के एक व्यक्ति के साथ एक व्यावसायिक बैठक तय की। ऐसे में कारोबारी अपनी BMW कार से अकाउंटेंट के साथ जब कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया पहुंचे, तो हृदेश तीन अन्य और भी व्यक्तियों के साथ कारोबारी की कार में बैठ गया।

ऐसे में कार में बैठते ही हृदेश कुमार और उसके साथियों द्वारा कारोबारी को पीटना शुरू कर दिया और उन्होंने उनकी सोने की चेन ले ली और बैंक खाते से 1,50,000 रुपये निकालने के लिए भी मजबूर किया। साथ ही इसके बार आरोपी कारोबारी को अरविंदो मार्ग पर फेंक कर चले गए और मामला दर्जकर एसीपी रणबीर सिंह की देखरेख में ही किशनगढ़ थानाध्यक्ष शंभू नाथ, एसआई. धर्मेंद्र, एटीओ इंस्पेक्टर अमित चौधरी, हवलदार योगेश कुमार व योगेश शर्मा की टीम द्वारा ये पूरी जांच शुरू की।

हालाँकि, CCTV कैमरों की फुटेज और स्थानीय मुखबिरी से पुलिस टीम ने वार्ड नं- 3, महरौली निवासी हृदेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इससे पूछताछ के बाद अभियुक्त मो. अजीज उर्फ अज्जी पुत्र मो. रामजन को भी फिर गिरफ्तार कर लिया। आखिर मर इसके बाद तीसरे आरोपी आर. विजय पुत्र आर. रमेश को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है की कारोबारी को लूटने की साजिश इनके दोस्त बबली द्वारा रची गयी थी।

ऐसे पता लगा कारोबारी के बारे में

पुलिस अधिकारियों के चलते अकाउंटेंट किशनगढ़ में रहता है और वह जिम और पार्क में लोगों को कहता था कि उसे कालिंग करने वाले लड़कों की जरूरत है। ऐसे में ये बात सुनकर आरोपियों द्वारा कारोबारी को बुलाकर लूटपाट की साजिश रच ली और हृदेश पेशे से जिम ट्रेनर है और पैसों के लालच में ही उसने अपने साथियों के साथ साजिश रचकर अपराध को अंजाम दिया था।

Khai-Lagai-Calculator

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!