आपसी रंजिश में बुराड़ी इलाके में बदमाशों ने चलाई गोलियां, चार लोग जख्मी

सोनू त्यागी निवासी बुराड़ी के साथ कुछ लोग आए और उनके साथ ही सीधा झगड़ा किया, उनके पैसे छीन लिए और गोलियां भी उन्होंने चलाईं।

हाल ही में एक खबर उत्तरी जिले की बुराड़ी इलाके से सामने आयी है जहां एक डेरी के बाहर आपसी रंजिश में गोलियां चल गई। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में बदमाशों ने गोलियां चला और इस दौरान चार लोग जख्मी हो गए जिन्हें अब इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में अब पूरी तरह से जुट गई है।

पुलिस के चलते, आज रात करीब एक बजे थाना वजीराबाद इलाके में झगड़े और कई राउंड फायरिंग की उनको सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस संत नगर, बुराड़ी (पीएस वजीराबाद) में ही घटनास्थल पर पहुंची और चौधरी डेयरी में मौके पर दो कारें और एक बाइक मिली। ऐसे में मालिक अमरदीप चौधरी द्वारा बताया गया है कि सोनू त्यागी निवासी बुराड़ी के साथ कुछ लोग आए और उनके साथ ही सीधा झगड़ा किया, उनके पैसे छीन लिए और गोलियां भी उन्होंने चलाईं।

हालाँकि, अमरदीप समेत 4 लोगों को इसमें गंभीर चोटें आई हैं और घटनास्थल पर 5 खाली कारतूस भी मिले हैं। साथ ही घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जिसमे फोरेंसिक जांच कराई गई और शिकायत दिए जाने पर मामले में कानूनी कार्रवाई भी उनसे की जा रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!