पुरानी रंजिश के चलते युवक के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, मौत

आरोपियों की पहचान अब कुनाल, शिवम, अमन और एक अन्य के रूप में हुई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां न्यू उस्मानपुर इलाके में पुरानी रंजिश में बदमाशों द्वारा दो दोस्तों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। साथ ही इस हमले में 19 वर्षीय मयंक की मौत हो गई क्योकि उसके सीने पर चाकू से कई वार किए गए हैं। वहीं, उसका 24 वर्षीय दोस्त लवकुश अभी बुरी तरह घायल हो गया और उसके पेट में चाकू से हमला किया गया है। ऐसे में अभी फिलहाल घायल का GTB अस्पताल में ईलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस द्वारा इसका मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान अब कुनाल, शिवम, अमन और एक अन्य के रूप में हुई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बता दें कि मृतक मयंक उस्मानपुर पुस्ता एक के पास चौधरी चंद्र गली स्थित कैथवाड़ा ए-485 में ही अपने परिवार के साथ रहता था। वहीं, लवकुश ब्रह्मपुरी स्थित मोनिका मंदिर गली संख्या 10 के A-39 में परिवार के साथ रहता है। ऐसे में लवकुश के परिवार में माता-पिता, चार भाई और बहन हैं और सबसे बड़ा भाई 27 वर्षीय अंकुश और दो छोटे भाई विशाल व शिवम हैं। पिता एक पैजामे बनाने का काम करते है और शिवम और लवकुश पिता के काम में मदद करते हैं। वहीं, दो भाई विशाल और अंकुश अलग ही रहते हैं।

इस बारे में पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की द्वारा बताया गया कि न्यू उस्मानपुर थाने में बुधवार रात करीब 01.37 बजे दो घायलों के पहुंचने की सूचना जेपीसी अस्पताल से ही मिली थी जहां एक घायल मयंक को तत्काल मृत घोषित कर दिया गया। वही अस्पताल पहुंची पुलिस को पूछताछ में आगे पता चला कि जेपीसी अस्पताल के सामने DDA पार्क स्थित ओपन जिम में चाकूबाजी में दोनों की ये हालत हुई है।

ऐसे में घायल लवकुश द्वारा बताया गया कि वह मयंक के साथ जेपीसी अस्पताल के सामने DDA पार्क स्थित ओपन जिम में खड़ा था और इसी बीच आरोपी अमन, शुभम और दो अन्य आरोपी वहां आ धमके। जिसके बाद आरोपी पीड़ित मयंक और लवकुश से करीब छह महीने पहले हुए झगड़े को लेकर बहस करने लगे और कहासुनी के दौरान बात बढ़ गई और इसी बीच अमन और शुभम ने चाकू निकालकर पीड़ितों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हालाँकिइस पूरे हमले के दौरान आरोपियों ने मयंक के सीने पर ताबड़तोड़ कई वार डाले और पीड़ित लवकुश के पेट में भी चाकू से हमला किया। जिसके बाद दोनों को JCP अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा मयंक को मृत घोषित कर दिया और लवकुश का अभी इलाज किया गया है। वही शुरुआती उपचार के बाद लवकुश को जीटीबी अस्पताल में भेज दिया गया जहां पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस ने अब पूरी जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अब प्रयास कर रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!