गोकुलपुर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते युवक को चाकू से घोंपकर उतारा मौत के घाट

मृतक की पहचान गाजियाबाद के लोनी इलाके के रहने वाले माहिर उर्फ इमरान पुत्र मोहम्मद शहजाद के रूप में हुई है।

एक खबर उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुर इलाके से सामने आयी है जहां 20 साल के युवक की पुरानी रंजिश की वजह से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। ऐसे में पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर अब आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मृतक की पहचान गाजियाबाद के लोनी इलाके के रहने वाले माहिर उर्फ इमरान पुत्र मोहम्मद शहजाद के रूप में हुई है।

पुलिस के चलते, माहिर का शव भागीरथी विहार स्थित लाखन चौक के पास ही एक सड़क पर पड़ा मिला था और मौके पर शव के पास खून से भी सना चाकू मिला था। जिसके बाद क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए GTB अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई है।

हालाँकि, मृतक पहाड़गंज दिल्ली में एक फ्लेक्स बोर्ड की दुकान में काम करता था और मृतक माहिर का फैजल और उसके साथियों के साथ ही किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसके चलते उसकी चाकू मारकर बुरी तरह हत्या कर दी गई। ऐसे में आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है की फैजल का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!