पुलिस की लापरवाही के चलते दो बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या

वही अब माना ये भी जा रहा है कि यदि पुलिस उसी रात 16 दिसंबर को आरोपितों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करती तो सुखपाल की जान अभी नहीं जाती।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां कमिश्नरेट पुलिस की लापरवाही की वजह से ही बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े सुखपाल नेता नाम के व्यक्ति की बदमाशों द्वारा गोली मारकर सीधा हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि दादरी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुई हत्या की घटना से ठीक 26 दिन पहले 16 दिसंबर की रात कासना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बदमाशों द्वारा सुखपाल पर गोली चलाई थी। उस दिन कासना कोतवाली पुलिस द्वारा फिर सुखपाल पर हुए हमले को संदिग्ध मानते हुए आरोपितों के खिलाफ महज शांति भंग की कार्रवाई की।

बता दें कि अब इसी लापरवाही में सुखपाल की हत्या कर दी गई। वही अब माना ये भी जा रहा है कि यदि पुलिस उसी रात 16 दिसंबर को आरोपितों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करती तो सुखपाल की जान अभी नहीं जाती। हैरानी की बात ये भी है कि सुरक्षित शहर कहे जाने वाले ग्रेटर नोएडा में 25 दिन के अंदर बदमाशों द्वारा बंदूक की नोंक पर बदला ले लिया और पुलिस हाथ पर हाथ धरे रह गई।

साथ ही कासना के रहने वाले 40 वर्षीय सुखपाल बृहस्पतिवार को बाइक पर सवार होकर जू दो सेक्टर में परिचित से मिलने जा रहे थे तभी सुबह 11 बजे के करीब नारायणा गोलचक्कर के समीप बाइक पर ही सवार होकर आए दो बदमाशों द्वारा उन्हें दो गोली मारकर सुखपाल की हत्या कर दी। जिसमे से एक गोली सिर और दूसरी गोली पीठ में लगी। मौके से गुजर रहे राहगीरों द्वारा फिर घटना की सूचना पुलिस को दी जहां डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की गयी।

पुलिस ने झूठी कहानी गढ़ी

हालाँकि, सुखपाल के रिश्तेदार पपींद्र सिंह द्वारा पूरी आपबीती सुनाई जहां उसने बताया कि 16 दिसंबर की रात सुखपाल पर ही सीधा हमला किया गया तो उसने डायल 112 और कासना कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी कि कोई बाइक सवार युवकों द्वारा दो गोली चलाई और उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद एसीपी सुशील गंगा प्रसाद द्वारा बयान जारी किया कि मौके पर फायरिंग का कोई खोखा नहीं मिला है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!