प्रॉपर्टी विवाद में बड़े भाई को कार से टक्कर मारकर 3KM तक बोनट पर लटकाकर घसीटा
उनका अपने छोटे भाई महेश के साथ ही प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है और यह विवाद आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र के ही एक प्लॉट को लेकर चल रहा है।

हाल ही में खबर सामने आई है जहां नई दिल्ली के अलीपुर इलाके में प्रॉपर्टी विवाद में एक शख्स द्वारा अपने ही बड़े भाई को अपनी क्रेटा कार से कुचलने की कोशिश की गयी। वही टक्कर लगने के बाद पीड़ित जान बचाने के लिए कार की बोनट पकड़कर सीधा लटक गए। ऐसे में आरोप है कि छोटा भाई करीब 3 Km तक कार को आड़ी-तिरछी चलाकर, उन्हें कार से सीधा गिराकर कुचलने की कोशिश करता रहा और फिर उन्हें सड़क पर गिराकर वहां से फरार हो गया।
बता दें कि पीड़ित के भतीजे द्वारा आरोपी कार का पीछा किया और इस दौरान उसने पूरी घटना की वीडियो भी बना ली। ऐसे में अब पीड़ित शख्स को पास के अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही पीड़ित की पहचान हरियाणा के सोनीपत स्थित सेक्टर 15 निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है और राजेश ने दावा है कि वह दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे।
रिपोर्ट्स से सामने आया कि सात साल पहले वह स्वेच्छा से रिटायर्ड हो गए थे और उसके बाद वह दवा का कारोबार करने लगे। वही पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि उनका अपने छोटे भाई महेश के साथ ही प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है और यह विवाद आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र के ही एक प्लॉट को लेकर चल रहा है। साथ ही इस प्लॉट को उन्होंने किराए पर दे रखा है और गुरुवार को बुराड़ी SDM द्वारा प्लॉट को सील कर दिया गया।
ऐसे में शुक्रवार को इसी मामले में उनकी पेशी थी और वह अपनी महिंद्रा SUV कार से निकले। साथ ही कार में उसके साथ भतीजा अंकित भी मौजूद था और दोपहर 12 बजे अलीपुर इलाके में स्थित हनुमान मंदिर से थोड़ा आगे ही पुस्ता रोड पर जाम लगा हुआ था। ऐसे में वह कार से उतरकर जाम खुलवा रहे थे और तभी पीछे से उनका छोटा भाई महेश क्रेटा कार में आया और उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह सीधा बोनट पर गिर गए और इसके बाद वह बोनट को पकड़कर लटक गए। वही महेश कार को तेजी से भगाने लगा।
हालाँकि, राजेश मदद के लिए चिल्लाते रहे लेकिन आरोपी भाई द्वारा उसकी कार नहीं रोकी गयी और वह उन्हें बोनट से गिराने की कोशिश करने लगा। साथ ही वह कार को आरी तिरछी चला रहा था। जिसके बाद राजेश को कार के बोनट पर लटका देख भतीजा अंकित द्वारा कार का पीछा किया गया और अपने मोबाइल से साथ के साथ वीडियो बनाने लगा। वही करीब 3 Km दूर जाकर राजेश कार से नीचे गिर गए और उन्हें उसकी वजह से चोट लग गयी। ऐसे में भतीजे अंकित द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी देकर राजेश को सीधा अस्पताल लेकर गए।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










