सौ रुपये के विवाद के चलते दोस्त ने दोस्त के सीने में घोपा पेचकस

दिल्ली में अपराधिक वारदातें अब आम है। क्राइम रेट की बात करें तो उसमें भी इन्ही वारदातों के चलते अधिक मात्रा में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधिक वारदातें अब आम है। अगर हम दिल्ली के क्राइम रेट की बात करें तो उसमें भी इन्ही वारदातों के चलते अधिक मात्रा में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

इसी को लेकर दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके से फिर एक बार एक वारदात हमारे सामने आकर खड़ी हो गई है। दरअसल, महज़ सौ रूपये के ऊपर हुए झगड़े के चलते एक दोस्त ने अपने ही दोस्त के सीने में पेचकस घोंप दिया है।

जिसके चलते पिड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। हादसें के चलते घायल को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी हालत नाजूक होने के चलते सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, इस पूरी वारदात की जानकारी कल्याणपुरी थाने में दी गई थी। फिलहाल, इस घटना के आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। 

आपकों बता दे कि घायल 34 साल का प्रदीप परिवार के साथ त्रिलोकपुरी में रहता है। पिड़ित के बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि रात के समय प्रदिप के चिल्लाने की आवाज़ आई थी।

जिसके बाद उसने जाकर देखा तो पिड़ित जख्मी हालत में मिला। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बहराल, पुलिस द्वारा जांच किए जाने पर पता चला की पिड़ित का झगड़ा उसी के दोस्त सतीश से सौ रूपये की लेन-देन के चलते हुआ था। आरोपी सतीश को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है।    

Hair Crown

ये भी पढ़े: तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत 3 घायल

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!