Dwarka: हंसी-मजाक बना मौत की वजह, 24 वर्षीय सोनू की पीट-पीटकर हत्या
दिल्ली के द्वारका के बिंदापुर इलाके में एक मामूली मजाक ने खौफनाक मोड़ ले लिया। हंसी-मजाक के दौरान एक युवक द्वारा पिता के खिलाफ अपशब्द...

द्वारका ।
दिल्ली के द्वारका के बिंदापुर इलाके में एक मामूली मजाक ने खौफनाक मोड़ ले लिया। हंसी-मजाक के दौरान एक युवक द्वारा पिता के खिलाफ अपशब्द कहे जाने से नाराज एक नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 24 वर्षीय सोनू कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण सोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई।
द्वारका जिला पुलिस के अनुसार, मृतक सोनू कुमार अपने परिवार के साथ मोहन गार्डन क्षेत्र में रहता था। परिवार में उसके पिता, भाई और चाचा शामिल हैं। वह छोटे-मोटे काम कर अपने परिवार की मदद करता था।
मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि द्वारका मोड़ स्थित केडी बैंक्वेट हॉल के पास कुछ युवकों ने एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सोनू को तुरंत IGI Hospital में भर्ती कराया। हालांकि, treatment के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले की जांच के लिए पुलिस ने Murder Case दर्ज कर Investigation शुरू की। CCTV Footage और मुखबिरों से मिले inputs के आधार पर पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग समेत नमेश पांडेय उर्फ अमन (22) और चिराग उर्फ अमन (20) को गिरफ्तार कर लिया।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर raid कर रही हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े : Delhi Fire: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 38 लोग घायल









