बाप-बेटे द्वारा की गई ई-रिक्शा चालक की डंडे से पीट-पीटकर कर हत्या

चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि दो लोग एक व्यक्ति की डंडे से पिटाई कर रहे थे और आस पास मौजूद लोग हमलावरों को रोकने की कोशिश कर रहे थे

एक खबर दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से सामने आयी है जहां बृहस्पतिवार दोपहर सवारी बैठाने के विवाद में एक ई-रिक्शा चालक की बुरी तरह डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। ऐसे में घटना को पिता-पुत्र द्वारा अंजाम दिया है और उसके बाद वो दोनों मौके से फरार हो गए।

बता दें कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि एक आरोपी के फरार बेटे की तलाश में पुलिस अभी जुट रखी है। साथ ही मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी जहीरुद्दीन के रूप में हुई है और वहीं, गिरफ्तार ई-रिक्शा चालक की पहचान तायस खान के रूप मेंं हुई है और उसके ही बेटे फरार आरोपी असरुल है।

इस बारे में और पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को मोरी गेट गोल चक्कर के पास एक शख्स की डंडे से पिटाई करने की जानकारी मिली थी। वही मौके पर पुलिस को जहीरुद्दीन अचेत अवस्था में मिला था जिसे खुद पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों द्वारा उसे सीधा मृत घोषित कर दिया गया। ऐसे में चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि दो लोग एक व्यक्ति की डंडे से पिटाई कर रहे थे और आस पास मौजूद लोग हमलावरों को रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन हमलावरों द्वारा कहा गया कि पीड़ित ने उनके कई सवारियों को खराब किया है और इसलिए आज इसकी सीधा हत्या कर देंगे। साथ ही हमलावर पीड़ित को तब तक मारते ही रहे जब तक वह अचेत नहीं हो गया।

दिल्ली के इद्रपुरी में बेड के अंदर बच्चे का शव मिलने से हड़कंप

देश की राजधानी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके से एक सनसनीखेज वारदात से काफी हड़कंप मच गया है. एक बेडबॉक्स के अंदर से बच्चे का शव मिलने से हर कोई हैरान हो गया, किसी ने इस बात की सुचना पुलिस को जानकारी दी. दिल्ली पुलिस का यह कहना है कि इंद्रपुरी इलाके में 11 वर्ष के बच्चे का शव एक बेड के बॉक्स से मिला है. इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का यह कहना है कि पुख्ता तौर पर अभी यह कहना मुश्किल है कि वारदात के पीछे किसका हाथ हैं.

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!