अपराधदिल्लीनार्थ वेस्ट दिल्ली

दयालपुर इलाके में लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मृतका के हाथ-पैर और साथ ही मुंह को भी कपड़े से बांधा हुआ था। पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि महिला का मुंह दबाकर मौत के घाट उतारा गया।

राजधानी दिल्ली के दयालपुर इलाके में लूटपाट करने के बाद एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग मृतका की शिनाख्त 88 वर्ष की शांति देवी के रूप में हुई है। रविवार सुबह के वक्त उनके मकान में बिस्तर पर उनका शव बरामद हुआ। मृतका के हाथ-पैर और साथ ही मुंह को भी कपड़े से बांधा हुआ था। पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि महिला का मुंह दबाकर मौत के घाट उतारा गया। महिला के मकान से कुछ जेवरात, कैश और उनके पहने हुए कुछ जेवरात और कीमती सामान भी गायब मिला है।

इस मामले में पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात को किसी जानकार शख्स के इशारे पर अंजाम दिया गया है। महिला शांति देवी अकेली गली नंबर-4, करावल नगर दिल्ली विस्तार स्थित अपने एक 300 गज के घर में रहती थीं। साल 2018 में महिला के पति ओपी शर्मा की बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी। महिला के पति कस्टम विभाग से रिटायर हुए थे।

मृतका के यहां उनके तीन बेटे दीपक शर्मा, दिनेश शर्मा और तीसरा नीरज हैं। तीनों बेटे अपने-अपने परिवार संग अलग-अलग जगह पर रहते हैं। दीपक लोक नायक हॉस्पिटल से रिटायर हैं, वह अपने परिवार के साथ फिलहाल हरयाणा के फरीदाबाद में रहते हैं। वही महिला के बीच वाले बेटे दिनेश शर्मा शिक्षा विभाग से रिटायर हैं और अपने परिवार के साथ दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहते हैं। मृतका का सबसे छोटा बेटा नीरज शर्मा एक सरकारी बैंक से रिटायर है और वह अपने परिवार के साथ पुरानी दिल्ली में रहता है।

मृतका को चलने फिरने में काफी परेशानी थी। इसके चलते परिवार ने महिला की देखभाल करने के लिए डेढ़ महीने पहले ही एक घरेलू सहायिका रखी थी। सहायिका दिन में अपना काम करने के बाद चली जाती थी। रविवार सुबह लगभग 8.30 बजे पड़ोसियों ने इनके मकान का दरवाजा खुला देखकर इनके बेटे नीरज को कॉल किया। बाद में मृतका के बेटे नीरज के कहने पर पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे तो मृतका शांति देवी बिस्तर पर अचेत पड़ी थीं। मृतका के हाथ-पैर के अलावा मुंह पर भी कपड़ा बंधा हुआ था।

पड़ोसियों ने उनके बेटे नीरज को इसकी जानकारी दी। बाद में करीब 9.00 बजे पुलिस को सुचना दी गई। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे। अंदर मृतका के मकान का सारा सामान फैला हुआ था। पूरे मकान की तलाशी ली गई थी। बदमाश मकान के पिछला दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए थे, फिर बाद में वह सामने की तरफ से चले गए। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतका का परिवार करावल नगर पहुंच गया। मकान से कितना कैश व कितने जेवरात लूटे गए इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मृतका की पहनी हुई सोने की चेन व टॉप्स महिला के शव से गायब मिले हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: 200 से ज्यादा लग्जरी कारें चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पिस्टल व कारतूस बरामद

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक पहुंचाते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button