पुलिस और वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के प्रेमबाड़ी पुल के पास गुरुवार को दिल्ली पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यह बदमाश हत्या के एक गंभीर मामले में फरार चल रहा था

दिल्ली।

दिल्ली के प्रेमबाड़ी पुल के पास गुरुवार को दिल्ली पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यह बदमाश हत्या के एक गंभीर मामले में फरार चल रहा था और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस को सूरज उर्फ काना की लोकेशन को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी अपनी स्कूटी से वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

इस दौरान बदमाश की एक गोली एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर पर गोली चलाई। गोली लगने से वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि सूरज उर्फ काना कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, खासकर हत्या के एक बड़े मामले में वह वांछित था। पुलिस को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी से अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर उसके साथियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

यह भी पढ़े : दिल्ली नगर निगम के निलंबित ASI ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!