शेख सराय में घर में घुसकर महिला को चाक़ू से गोदा, हॉस्पिटल में तोड़ा दम

दिल्ली में मालवीय नगर के शेख सराय इलाके में दिनदहाड़े 3 लोगों ने एक घर में घुसकर महिला पर चाक़ू से ताबरतोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मालवीय नगर के शेख सराय इलाके से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शेख सराय में दिनदहाड़े 3 लोगों ने एक घर में घुसकर महिला पर चाक़ू से ताबरतोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

ऐसा बताया जा रहा है कि महिला पर चाक़ू से तकरीबन 20 से अधिक बार वार किए गए हैं। हालांकि मालवीय नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज केस की जांच-पड़ताल करना शुरू कर दी है।

इसी के साथ मामले की शुरुआती जांच के बाद पुलिस कर्मचारी ने बताया कि घर से लूटपाट के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

वहीँ सीसीटीवी फुटेज में वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी घर में घुसते हुए कैद हुए हैं। आपको बता दें कि मृतक महिला की पहचान रीना गुलिया के रूप में हुई है और वह अपने पति नवीन और 10 साल के बेटे के साथ फेज-दो शेख सराय में रहती थी।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम को रीना के पति नवीन अपने बच्चे को टहलाने बाहर ले गए थे। शाम तकरीबन साढ़े बजे, 3 लोग गेट खुलवाकर घर में घुसे और रीना पर चाक़ू से हमला बोल दिया। इसके बाद जब महिला का बेटा और नौकर घर में आए तो, वारदात का पता चला।

बहरहाल, घायल रीना को फ़ौरन पीएसआरआई हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 Aadhya technology

ये भी पढ़ेे: DRI के ख़ुफ़िया ऑपरेशन में दिल्ली एयरपोर्ट पर 42 करोड़ का सोना पकड़ा

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!