दिल्ली में युवक के घर में घुसकर कर रहा था गलत काम मना करने पर किया चाकू से हमला

दिल्ली के सागरपुर में एक युवक ने अपने पड़ोसी से घर के सामने पेशाब करने से मना किया तो आरोपी ने युवक को चाकू से गोदा

दिल्ली के सागरपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसने सबको दंग कर के रख दिया है। दरअसल यहां पर एक युवक ने अपने पड़ोसी से घर के सामने पेशाब करने से मना किया तो गुस्साएं आरोपी ने युवक को चाकू से गोद डाला।

आरोपी ने युवक पर एक के बाद एक तीन बार वार किए और मौके से फरार हो गया। घायल के दो जानकारों ने उसे डीडीयू अस्पताल में भर्ती किया और मामलें की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुँची सागरपुर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल 32 वर्षीय अब्दुल कलाम अपने परिवार के साथ इन्द्रपार्क सागरपुर में किराए के मकान में रहता है और फल की रेहड़ी लगाता है।

अब्दुल कलाम (पीड़ित) का परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि उनके पड़ोस में सुचित गुप्ता अपने परिवार के साथ रहता है।

सुचित नशे की हालत में आया और उनके घर के बाहर गैलरी में पेशाब करने लगा। अब्दुल ने उसे देखा तो वहां पेशाब करने से मना किया और इसी बात पर वह झगड़ा करने लगा।

झगड़े के बाद अब्दुल ने उसे वहां से धक्का देकर भगा दिया। जिस पर वह जान से मारने की धमकी देकर चला गया।

आपको बता दें, कुछ देर बाद अब्दुल घर के बाहर गया, तो सुचित का बेटा अमित उसे मिला और झगड़ा करने लगा। अमित ने अब्दुल को जमकर पीटा और फिर उस पर चाकू से वार कर दिया।

आरोपी ने तीन वार किए और मौके से फरार हो गया। अब्दुल को सड़क पर पड़ा देखकर उसके दो दोस्त उसे डीडीयू अस्पताल लेकर गए और मामले की सूचना पुलिस को दी।

बहरहाल, सूचना के बाद सागरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते अब्दुल बयान नहीं दे पाया। उपचार के बाद अब्दुल ने पुलिस को बयान दिया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े : घरवालों ने नए कपड़े नही दिलाए तो बच्ची ने की खुदखु़शी

 

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!