शराब के नशे में 3 लोगों पर चढ़ाई Ertiga, एक की मौत 2 घायल
हरियाणा के गुरुग्राम में कार से स्टंट कर रहे और शराब के नशे में चूर व्यक्ति ने तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई

हरियाणा के गुरुग्राम में कार से स्टंट कर रहे और शराब के नशे में चूर व्यक्ति ने तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि करीब 10 से 12 युवकों को तीन कारों मारुति अर्टिगा, हुंडई वेन्यू और हुंडई क्रेटा में स्टंट करते हुए देखा गया.
कार से स्टंट कर रहे और नशे में धुत व्यक्ति ने लोगों को जोरदार टक्कर मारी जिस वजह से एक की वही मोके पर ही मौत हो गई और दो अन्य बुरी तरह से घायल हो गए है दो घायलों में से एक ने बताया कि वह दुर्घटना स्थल के पास में ही शराब की दुकान में काम करता है उसने तड़के 2 बजे दुकान के बाहर शोर सुना और वह बाहर देखने आया की आखिर हुआ क्या है.
अन्नू कुमार गुप्ता ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अर्टिगा चला रहे युवक ने उसे और उसके दोस्त सुशील को जोरदार टक्कर मार दी. इसके अलावा सड़क पर एक और व्यक्ति भी मौजूद था उसे भी जोरदार टक्कर मारी और उसकी वही मौके पर ही मौत हो गई. कमिश्नर मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है मृतक की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है.
ये भी पढ़े: Maruti ने किया धमाल, लॉन्च की 3 सस्ती कारें; 30Km तक का मिलेगा माइलेज










