छत पर लघुशंका करने से रोका तो पूर्व सैन्यकर्मी ने शख्स पर चला दी गोली

एक गोली यशपाल की मदद के लिए आए उसके दोस्त हेमंत (37) के गाल को छूती हुई निकल गई। ऐसे में मारपीट में यशपाल भी जख्मी हो गया

हाल ही में एक खबर उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से सामने आयी है जहां नशे में धुत पूर्व सैन्यकर्मी अपनी छत पर ही लघुशंका करने लगा। ऐसे में छत पर ही पत्नी के साथ टहल रहे यशपाल (38) द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी आग बबूला हो गया और हाथापाई करने के दौरान पूर्व सैन्यकर्मी ने अचानक अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां दाग दी।

बता दें कि एक गोली यशपाल की मदद के लिए आए उसके दोस्त हेमंत (37) के गाल को छूती हुई निकल गई। ऐसे में मारपीट में यशपाल भी जख्मी हो गया और पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अब छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस द्वारा अब हत्या के प्रयास, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य और भी कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी रविंद्र (47) को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पास से वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। वही बताया जा रहा है कि आरोपी फिलहाल डीआरडीओ में तैनात है।

बैंक्वेट हॉल में काम करने वाले वेटर की संदिग्ध हालात में मौत

हाल ही में एक खबर सिहानी गेट थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित आरके बैंक्वेट हॉल से सामने आयी है जहां बृहस्पतिवार शाम को ही एक वेटर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ऐसे में अब उसका शव बैंक्विट हॉल के कमरे से बरामद हुआ। वही जानकारी मिलने पर मौके पर परिवार के लोग पहुंचे गए और उन्होंने बैंक्विट हॉल के मालिक पर ही सीधा हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही अब नाराज लोगों द्वारा शव सड़क पर रख जाम लगा दिया यही और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा 11:15 बजे के आसपास लोगों को समझाकर शांत किया और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!