प्यार के जाल में फसाकर 4 साल किया शोषण, अब छोड़कर हुआ फ़रार

दिल्ली के करोल बाग़ से एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसे सुन कर आपको हैरानी होगी, प्रेमिका की अश्लील फोटोज़ वायरल करने की धमकी रहा है प्रेमी

दिल्ली के करोल बाग़ से एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसे सुन कर आपको हैरानी होगी। दरअसल मामला कुछ यूँ है कि 4 साल पहले एक युवती की सोशल मीडिया के जरिये एक लड़के से बात होती है दोनों को कुछ ही समय में एक दूसरे से प्यार हो जाता है।

पीड़ित युवती जो कि पंजाब की निवासी है वो अपना घर छोड़ कर दिल्ली आ जाती है। 4 सालो तक दोनों के बीच सब कुछ सही चल रहा था और दोनों प्यार से अपनी ज़िंदगी बिता रहे थे।

लेकिन अचानक से युवक ने पीड़िता को छोड़ दिया और अब वो युवती दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। इस मामले पर युवती का कहना है कि, युवक 4 सालों तक उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब उसे छोड़ कर फऱार हो गया।

इतना ही नहीं युवती का कहना कि अब वो लड़का युवती की अश्लील फोटोज़ और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। हालंकि पीड़िता ने इस मामले की शिकायत नज़दीकी थाने में की है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई सख्त कार्यवाही नहीं हुई हैं।

Radhey Krishna Auto ये भी पढ़े: दोस्त को ब्लैकमेल कर मांगे 10 लाख रूपये, जानिए क्या थी वजह

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!