दिल्ली में चल रहे नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, Youtube से सीखा

अब इनके कब्जे से कुल 1.70 लाख रुपये नकली सिक्के बरामद किए गए हैं जहां आरोपी 20 लाख रुपये के नकली सिक्के बाजार में भी सप्लाई कर चुके हैं।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां दिल्ली के शाहदरा इलाके में ही काफी समय से नकली भारतीय सिक्के बनाए जा रहे थे। ऐसे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा उन नकली सिक्के बनाने वाली फैक्टरी का अब पूरे तरीके से पर्दाफाश कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों आकाश (27) और सर्वेश (24) को गिरफ्तार कर किया गया है। वही अब इनके कब्जे से कुल 1.70 लाख रुपये के मूल्य के नकली सिक्के बरामद किए गए हैं जहां आरोपी 20 लाख रुपये के नकली सिक्के बाजार में भी सप्लाई कर चुके हैं।

बता दें की स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त मनोज सी के चलते इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद को ही इस बारे में पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR में नकली भारतीय मुद्रा सिक्कों के ही प्रचलन में लिप्त अंतरराज्यीय गिरोह के ही बारे में पूरे तरीके से जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद को ही 23 मार्च एक मुखबिर के माध्यम से कुल नकली भारतीय मुद्रा सिक्कों की ढलाई और आपूर्ति में भी लिप्त कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों के बारे में सीधा विशेष जानकारी मिली थी।

वही ACP संजय दत्त की ही देखरेख में इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद और सतवीर सिंह की टीम द्वारा घेराबंदी कर उत्तराखंड एन्क्लेव, बुराड़ी से ही अब दोनों आरोपी पुष्प नगर, इंदौर, बाणगंगा, एमपी निवासी सर्वेश यादव और शाहदरा, आकाश को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे में नकली सिक्के प्रथम दृष्टया देखने पर ही अब असली जैसे लग रहे थे, लेकिन ध्यान से ही जब उसकी जांच करने पर बरामद सिक्कों का नकली होने का ही पूरा पता लग रहा था जिसमे नकली सिक्के मूल सिक्कों की तुलना में हल्का वजन और भी ज्यादा चमकदार थे। हालाँकि, इस बारे में ये भी बताया गया की आकाश राठौर आसानी से पैसा कमाना चाहता था और इसलिए उसने नकली सिक्के बनाना शुरू कर दिया, जिसे अब उसने यूट्यूब से ही एक वीडियो देख कर सिक्के बनाने की पूरी प्रक्रिया देखकर सीखा था।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!