Delhi: छापी जा रहीं थी NCERT की फ़र्ज़ी किताबें, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Delhi: क्राइम ब्रांच ने NCERT की फ़र्ज़ी बुक छापने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, NCERT की हज़ारों फ़र्ज़ी किताबें बनाने का सामान हुआ बरामद

Delhi: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आज (मंगलवार 5 अक्टूबर) NCERT (एनसीईआरटी) की फ़र्ज़ी बुक छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसी के साथ इस ग्रुप के मास्टरमाइंड को भी अपनी गिरफ्त में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान 80,000 प्रिंटेड पेज और 5 हज़ार फ़र्ज़ी किताबों को बरामद किया गया है। आपको बता दें कि फ़र्ज़ी बुक छापने वाले इस ग्रुप के मास्टरमाइंड का नाम मनोज जैन है जो पिछले कुछ सालों से NCERT की फ़र्ज़ी बुक्स छापने का काम कर रहा था।

fake ncert books image

खबर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलने के बाद नंदनगरी इलाके में रेड मारकर एक फैक्ट्री को सील कर दिया है। इस फैक्ट्री में भारी मात्रा में NCERT की फ़र्ज़ी किताबें छापी जा रही थी।

fake ncert books image

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस को फैक्ट्री से लगभग 80,000 प्रिंटेड पेज मिले हैं जिनका इस्तेमाल करीब 12,000 बुक्स में किया जाना था। फिलहाल, पुलिस ने इन सभी NCERT की नकली किताबों और प्रिंटेड पेजेज़ को अपने कब्ज़े में कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: दिल्ली में बीच सड़क पर महिला की गला रेत कर हत्या

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!