दिल्ली में फर्जी नोट के कारोबार का भंडाफोड़, 6.72 लाख के नकली नोट बरामद, एक गिरफ्तार
आरोपी के पास से लगभग दो लाख नकली नोट बरामद हुए। उसने पुलिस को बताया कि वह नकली नोट सप्लाई करने के मकसद से ही दिल्ली आया था। वह 30 रूपये में सौ रूपये के नकली नोट बेचता था।

दिल्ली में फर्जी नोट से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस इस प्रकार के मामलों को गंभीरता से लेती हैं और त्वरित करवाई करती हैं। इसके बावजूद फर्जी नोट छपाई का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 6,72,500 रुपये की कीमत के नकली नोट बरामद किये।
इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे तब हुए जब दिल्ली पुलिस ने बीते 8 मई को इंद्रप्रस्थ पार्क के पास से एक आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लगभग दो लाख नकली नोट बरामद हुए। उसने पुलिस को बताया कि वह नकली नोट सप्लाई करने के मकसद से ही दिल्ली आया था और वह 30 रूपये में सौ रूपये के नकली नोट बेचता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी गाजियबाद के लोनी में नोट की छपाई करता था और अबतक 5 करोड़ रूपये के नकली नोट छाप चूका है। आरोपी चेन्नई का रहने वाला है। वह इस तरह के मामलों में पहले भी गिरफ्तार हुआ है।
ये भी पढ़े: ससुराल छोड़कर लिव-इन में रह रही विवाहिता की कर दी पिटाई, फिर काटे बाल