नकली पुलिसकर्मी बन शराब तस्करों से करते थे उगाही, 6 गिरफ्तार

बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक सब इंस्पेक्टर का पहचान पत्र, एएसआई (ASI) की वर्दी और दिल्ली पुलिस केस फाइल कवर, वर्ष 2013 की पुलिस डायरी और...

दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दे की पुलिस ने एक ऐसे गैंग को दबोचा है जो खुद को बाहरी उत्तरी जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा का दस्ता बताकर करीब तीन से चार थाने इलाके में सक्रिय शराब तस्करों से उगाही कर रहे थे। इस मामले की जानकारी मिलते ही जिले की असली वाहन चोरी निरोधक शाखा ने मौके पर पहुंचकर कुल छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक सब इंस्पेक्टर का पहचान पत्र, एएसआई (ASI) की वर्दी और दिल्ली पुलिस केस फाइल कवर, वर्ष 2013 की पुलिस डायरी और साथ ही वारदात में उपयोग एक वैगनआर गाडी बरामद कर ली।

बदमाशों की पहचान दिल्ली के गुलाबी बाग निवासी डिंपल पंचाल, सोनीपत निवासी विनोद, शाहबाद दौलतपुर निवासी सोनू साहनी, मोहित, बरवाला निवासी मुकेश और साथ ही दिल्ली के बुराड़ी निवासी दीपक त्यागी के रूप में हुई है। बता दे की 31 मार्च को जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा की टीम को एक जानकारी मिलने के बाद दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची और फिर वहां पर घेराबंदी कर दी।

यहां पर शराब तस्करों से उगाही करने के लिए एक वैगन आर गाड़ी से आए कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली के समयपुर बादली, बवाना व नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बहुत वक्त से शराब तस्करों से पैसा वसूल रहे थे। इस मामले पर पुलिस ने उगाही के कुल चार केस दर्ज किए। मामले में पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी डिंपल पूरे गैंग का सरगना है। आरोपी डिंपल से जुड़े बाकी आरोपियों की भी पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: OYO होटल में आए युवक ने युवती को उतारा मौत के घाट, दोनों में हुआ था झगड़ा

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!