घरवालों ने नए कपड़े नही दिलाए तो बच्ची ने की खुदखु़शी

दिल्ली में बच्ची ने अपने माता पिता से नए कपड़े दिलाने को कहा और जब उसकी ये बात नहीं मानी गई तो उसने नाले में कूद कर खुदख़ुशी कर ली

दिल्ली के मोहन गार्डन खेडी़बाबा पुल के नीचे स्तिथ नाले में बीते दिन एक 13 साल की बच्ची ने छलांग लगा दी। जिसके बाद से इलाके में रहने वाले लोग काफी हैरान है।

दरअसल, मामला कुछ यूँ है कि, बच्ची ने अपने माता पिता से नए कपड़े दिलाने को कहा और जब माता पिता ने उसकी ये बात नहीं मानी तो उसने घरवालों से कहाँ कि अगर मुझे नए कपडे़ नहीं दिलाएं तो मैं अपनी जान दे दूंगी।

लेकिन किसी को भी इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि बच्ची सच में खुदखुशी जैसा बड़ा कदम उठा लेगी। जानकारी के अनुसार यह घटना तकरीबन सुबह 11 बजे की है।

बता दें मौके पर मौजूद लोगों के कुछ समझने से पहले ही लड़की नाले में कूद गई इसके बाद लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी और पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

बहरहाल, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लड़की की तलाश जारी कर दी और कई गोताखोरों को नाले में उतारा गया लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चल पाया।

Tax Partner

ये भी पढ़े : दिल्ली में मामूली विवाद पर युवक के सिर के आर-पार की गोली

 

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!