जादू टोने के शक में किसान की चाकू मारकर हत्या, भाई को भी किया घायल

इसी दौरान विनोद उसके पीछे से सीधा आया और सुनील की आंख पर चाकू से बुरी तरह हमला कर दिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला करता रहा

हाल ही में एक खबर सामने आयी है जहां जाफरपुर कलां के सुरहेड़ा गांव में सोमवार दोपहर एक शख्स द्वारा अपने ही पड़ोसी किसान सुनील जिसकी उम्र 47 साल बताई जा रही है की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गयी। ऐसे में बीच-बचाव को पहुंचे चचेरे भाई राजपाल (58) पर भी उनके द्वारा चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

बता दें कि अब दोनों भाइयों को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां सुनील को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। वही पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी विनोद को सीधा गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उसे मृतक पर जादू टोना करवाने का शक था।

पुलिस ने आगे बताया कि सोमवार दोपहर 12:45 बजे पुलिस को दो लोगों को सीधा चाकू मारे जाने की जानकारी मिली थी और फिर अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि सुनील को डॉक्टरों द्वारा सीधा मृत घोषित कर दिया गया है। ऐसे में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद छानबीन में पता चला कि सुनील खेत में काम कर सीधा घर ही लौट रहा था और घर के पास कि दुकान पर बैठकर समोसा खाने लगा था।

वही अब इसी दौरान विनोद उसके पीछे से सीधा आया और सुनील की आंख पर चाकू से बुरी तरह हमला कर दिया और वही सुनील के नीचे गिरते ही आरोपी उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करता रहा। साथ ही सुनील के चचेरे भाई राजपाल अपने घर में CCTV कैमरा देख रहा था। ऐसे में जब उसने विनोद को सुनील पर हमला करते देखा तो वह भागकर दुकान पर पहुंचा और बीच बचाव की कोशिश करने लगा तो उसे भी फिर आरोपी द्वारा चाकू मारे गए।

साथ ही आगे गांव वालों द्वारा पुलिस को बताया गया कि कुछ दिन पहले ही अपने खेत में शौच करने को लेकर सुनील का विनोद से झगड़ा हुआ था और पुलिस ने कुछ देर बाद आरोपी को इलाके से बाद में गिरफ्तार कर लिया और फिर पूछताछ में विनोद ने बताया कि उसे संदेह था कि सुनील द्वारा उस पर कुछ जादू टोना किया है और इसी वजह से उसने हमला किया था।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!