करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो कट्टा लेकर मारने पहुंचा आशिक

दिल्ली के बदरपुर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, बदरपुर इलाके में रहने वाला एक शख्स, एक युवती से एकतरफा प्यार करता था

राजधानी दिल्ली के बदरपुर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल बदरपुर इलाके में रहने वाला एक शख्स, एक युवती से एकतरफा प्यार करता था।

आपको बता दें कि करवाचौथ के मौके पर उसकी गुज़ारिश थी की युवती उसके लंबे जीवन के लिए व्रत रखे। लेकिन युवती के ऐसा नहीं करने पर शख्स नाराज़ हो गया और कट्टा लेकर उसे मारने पहुंच गया।

हालांकि बदरपुर इलाके की पुलिस ने आरोपी शख्स को युवती के घर से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्ज़े से कट्टा भी बरामद कर लिया गया है।

दक्षिण पूर्व ज़िला डीसीपी ईशा पांडेय के मुताबिक, बदरपुर पुलिस स्टेशन को युवती को धमकी देने के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसआई प्रकाश चंद तुरंत मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद एसआई प्रकाश चंद ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल आरोपी की पहचान 34 वर्षीय बदरपुर निवासी राहुल के रूप में हुई है। आरोपी युवती से एकतरफ़ा प्यार करता था और उससे दोस्ती करना चाहता था।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: Ghaziabad News: 12 वर्षीय किशोर ने किया 5 साल की मासूम का रेप

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!