डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर पिता ने बेटे की कराई हत्या, चार महीने पहले रची साजिश

वह करीब 6 वर्ष से बेइज्जती महसूस कर रहा था और करीब छह वर्ष पहले ही बेटे गौरव द्वारा पिता को पूरे मोहल्ले के सामने थप्पड़ मार दिया था।

हाल ही में एक खबर दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके से सामने आयी है जहां पिता रंगलाल द्वारा शादी से एक दिन पहले ही बेटे की हत्या सुपारी देकर करवाई थी। इसके लिए पिता द्वारा मदनगीर के रहने वाले तीन युवकों को सीधा डेढ़ लाख रुपये दिए थे और जिसके बाद उसने 75 हजार रुपये एडवांस में दिए थे। ऐसे में तिगड़ी थाना पुलिस द्वारा पिता रंगलाल को बृहस्पतिवार शाम ही जयपुर, राजस्थान से उसको सीधा गिरफ्तार कर लिया था और उसे दिल्ली ले आया गया है और रिमांड पर लेकर तीनों सुपारी किलर के बारे में अब आगे पूछताछ की जा रही है।

बता दें की दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान द्वारा इस बारे में बताया गया कि आरोपी पिता रंगलाल द्वारा आगे पूछताछ में खुलासा किया गया है कि वह करीब 6 वर्ष से बेइज्जती महसूस कर रहा था और करीब छह वर्ष पहले ही बेटे गौरव सिंघल (29) द्वारा पिता को पूरे मोहल्ले के सामने थप्पड़ मार दिया था।

वही इसके बाद से ही पिता दुखी रहने लगा था और पिता दोनों बेटों और पत्नी से अलग रहता था। ऐसे में आरोपी पिता द्वारा इस बारे में खुलासा किया गया है कि बेटे की हत्या की साजिश चार महीने से रच रहा था। वही तिगड़ी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार की भी देखरेख में ASI अरुण, ASi सौम्या, हवलदार सुरेंद्र और जितेंद्र की टीम द्वारा ही आरोपी पिता रंगलाल को फिर जयपुर पुलिस के ही सहयोग से सीधा गिरफ्तार किया गया।

हालाँकि, बेटे की तीन मार्च को सगाई थी और दो मार्च को पिता-पुत्र का भी झगड़ा हो गया था। इस झगड़े द्वारा आग में घी डालने का काम किया और इस झगड़े के बाद ही फिर पिता रंगलाल द्वारा बेेटे गौरव की सीधा हत्या की सुपारी मदनगीर में रहने वाले 3 लोगों को दे दी थी। साथ ही इस पूरी वारदात वाले दिन पिता बेटे को बहका कर तुरंत कमरे में ही ले गया जहां पर तीनों सुपारी किलर पहले से हुई वहां मौजूद थे।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!