शाहबाद डेयरी इलाके में घर के अंदर फंदे पर लटके मिले महिला और पुरुष के शव

दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के चलते शाहबाद डेयरी इलाके में एक पुरुष और एक महिला द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या कर ली गयी है

दिल्ली में सुसाइड की खबरे भी अब बढ़ते दिख रही है जहां ऐसी ही एक खबर शाहबाद डेयरी इलाका से सामने आयी है जिसकी वजह से फिर आज एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। ये हादसा यहां शुक्रवार सुबह का है जहां एक घर के अंदर एक महिला और पुरुष के शव मिलने से हर जगह हड़कंप मच गया है। ऐसे में अब पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश में जुट चुकी है।

बता दें की दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के चलते शाहबाद डेयरी इलाके में एक पुरुष और एक महिला द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या कर ली गयी है और दोनों के शव एक कमरे के अंदर फंदे पर लटके हुए मिले थे। ऐसे में घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अब पुलिस आसपास के लोगों से मृतकों के बारे में जानकारी ले रही है और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

डाल दी एक्स गर्लफ्रेंड की अश्लील वीडियो और तस्वीरें

राजधानी के साकेत से एक खबर सामने आयी है जहां 24 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी पूर्व ‘गर्लफ्रेंड’ के अश्लील वीडियो एवं तस्वीरें कथित रूप से सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करके पोस्ट करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। जानिए पूरी खबर

बता दें कि लड़के का इरादा उसे बदनाम करने तथा उसके परिवार पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रहा था ताकि उसके परिवार वाले कैसे न करके लड़की की उससे शादी करा देंगे। वही पुलिस द्वारा इस बारे में बताया गया कि आरोपी कुमार अविनाश द्वारा पीड़िता और उसके साथ मां के मोबाइल फोन नंबर को भी तकरीबन सभी सोशल मीडिया पर डाल दिया था।

रिपोर्ट्स द्वारा पीड़िता ने 6 जून को पुलिस से शिकायत की थी और एक जून से उसके पास कई अज्ञात नंबर से संदेश और फोनकॉल आते जा रहे थे और बाद में उसे पता चला कि किसी ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म्स पर उसकी फर्जी प्रोफाइल बना रखी है और पुलिस ने बताया कि इन सोशल मीडिया मंचों पर पीड़िता के बहुत से अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी ऑनलाइन डाली गयी हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!