जामा मस्जिद के कबूतर मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में तोड़ा दम

देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, जामा मस्जिद इलाके में शुक्रवार को शाम कबूतर विक्रेता को गोली

देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, जामा मस्जिद इलाके में शुक्रवार को शाम कबूतर विक्रेता को गोली मार मौत के घाट उतार दिया। घटना के वक्त वह कबूतर मार्केट में अपनी दुकान के अंदर बैठा हुआ था। और उसकी के चलते तीन लोग आए। किसी बात पर उनसे आपस में झगड़ा हुआ और हमलावरों ने उसे दो गोलियां मार दीं।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग गए। परिवार वाले घायल हुए युवक को उसी वक्त नजदीकी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। हमलावर नकाबपोश थे। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर वहाँ से फरार हुए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मृतक की पहचान लक्ष्मी नगर के रहने वाले इमरान से हुई। वह जामा मस्जिद के पास कबूतर बेचता करता था। पुलिस ने रंजिश की आशंका जताई है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!