हैवान पति पिस्टल तानकर पत्नी को दे रहा था गोली मारने धमकी, पुलिस देखते ही फरार

राजधानी दिल्ली के विजय विहार इलाके में शनिवार रात घर के झगड़े में एक युवक अपनी पत्नी को पिस्टल दिखाकर उसे गोली मारने की धमकी देने लगा।

राजधानी दिल्ली के विजय विहार इलाके में शनिवार रात घर के झगड़े में एक युवक अपनी पत्नी को पिस्टल दिखाकर उसे गोली मारने की धमकी देने लगा। जैसे ही महिला ने इस बात की शिकायत की, उसी वक्त पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिस कर्मियों को देखते ही आरोपी पिस्टल फेंककर वहां से भागने लगा, पर पुलिसकर्मियों ने आरोपी को उसी वक्त दबोच लिया और उसे वहां के पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में पता चला कि पत्नी अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती थी और उसे तलाक देने के लिए बोल रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और पुरे मामले की छानबीन कर रही है।

शनिवार रात 9.25 बजे एक महिला ने पुलिस को फ़ोन पर इस बात की सुचना मिली थी कि उसका पति उसे गोली मारने की धमकी दे रहा है। खबर मिलते ही रोहिणी जोन के पीसीआर कर्मीउसी वक्त विजय विहार ई ब्लॉक में स्थित महिला के घर पहुंचे।

पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो उसके होश उड़ गए और वह पिस्टल को फेंककर वहां से भागने की कोशिश करने लगा। तभी उप निरीक्षक भानु प्रकाश ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अहमद अली के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपी ने यह बताया कि उसने 2017 में उसके साथ प्रेम विवाह किया था। वह शादी समारोह में फूल देने का कार्य करता है। उनके पास अभी बच्चे नहीं है। कुछ महीने से उसकी पत्नी उससे तलाक मांग रही थी।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!