IGL की पाइपलाइन में लगी खुदाई के दौरान आग, मजदूर की मौत
IGL की पाइपलाइन गुजर रही है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी द्वारा आईजीएल से पाइपलाइन को फिर थोड़ा नीचे करवाने का अनुरोध किया गया था।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां बुराड़ी स्थित प्रदीप विहार-इब्राहिमपुर में ही एक नाले की खुदाई के दौरान IGL की पाइपलाइन में धमाके के साथ ही एकदम से बुरी तरह आग लग गई। ऐसे में आग की चपेट में दो मजदूर आ गए और पुलिस द्वारा फिर लोगों की मदद से ही राजकुमार (42) को निकालकर नजदीकी एक अस्पताल में भेजा गया जहां उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ हादसे में झड़ोदा निवासी प्रवीन कुमार (35) की उसी समय मौके पर ही मौत हो गई। जसिके बाद उसका शव काफी देर तक गड्ढे में ही पड़ा रहा और किसी तरह आग पर जब काबू पाकर शव निकाला गया। बुराड़ी थाना पुलिस द्वारा लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर अब पूरी छानबीन शुरू कर दी है।
बता दें कि उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना द्वारा भी इस बारे में बताया गया कि हादसा शनिवार रात करीब 10:53 बजे हुआ जहां IGL का ठेकेदार पाइपलाइन का काम करवा रहा था और यहां PWD प्रदीप विहार की सोसायटी के मेन गेट पर ही एक नाला और पुलिया बनाने का काम कर रहा है। यहां से IGL की पाइपलाइन गुजर रही है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी द्वारा आईजीएल से पाइपलाइन को फिर थोड़ा नीचे करवाने का अनुरोध किया गया था।
हालाँकि, इसके लिए ठेकेदार 5 मजदूरों से गड्ढा खुदवा रहा था और अचानक पाइपलाइन फट गई और धमाके के बाद बुरी तरह आग लग गई जिससे राजकुमार और प्रवीन उसकी चपेट में सीधा आ गए। वहीं, दमकल और पुलिस का आरोप है कि IGL के कंट्रोल रूम में बार-बार सूचना देने के बावजूद भी यह पर काफी देर तक गैस की सप्लाई बंद नहीं की गई। ऐसे में करीब डेढ़ घंटे बाद गैस की सप्लाई को फिर बंद कर मरम्मत का काम हुआ। जिसके बाद हादसे में प्रवीन की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरी तरफ राजकुमार बुरी तरह झुलस गया था।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक









