घर में लगी पटाखे जलाते समय आग, गंभीर रूप से झुलसे दो बच्चे

दोपहर करीब 1 बजे उसके दो बच्चे पटाखे जला रहे थे, तभी एक चिंगारी घर में रखे सामान पर गिर गई और उसके बाद अचानक आग लग गई।

दिवाली का समय आ गया है और अब सभी पटाखे जलाना भी शुरू हो गए है। इसी को देखते हुए एक खबर सामने आयी है जहां शिवाजी नगर में मंगलवार दोपहर पटाखे जलाने के दौरान घर में लगी आग से दो बच्चे झुलस गए। वही इसके बाद सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

बता दें कि आग में झुलसे दोनों बच्चों को ये सब होने के बाद सेक्टर-10 सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है जहां से दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है और इसमें एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के चलते गांव भोगनीपुर निवासी इमरान गुरुग्राम के शिवाजी नगर में परिवार सहित किराये पर ही रहते हैं।

वही इस बारे में मकान मालिक कृष्ण कुमार रोहिल्ला द्वारा बताया गया कि मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे उसके दो बच्चे पटाखे जला रहे थे, तभी एक चिंगारी घर में रखे सामान पर गिर गई और उसके बाद अचानक आग लग गई। इस आग में दोनों बच्चे 12 वर्षीय इशान और 10 साल का अली झुलस गए।

ये सब होने के बाद घटना की सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। वही इमरान ने बताया कि दोनों बच्चों को पहले नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां से दोनों को अब सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। इस आगजनी में इशान करीब 40% से अधिक जल गया जबकि अली 20% तक ही झुलसा है और दोनों का इलाज चल रहा है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!