दिल्ली एम्स परिसर में हुई गोलीबारी, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एम्स परिसर के पास किदवई नगर इलाके में सोमवार को आधी रात के आसपास पुलिस और 3 लोगों के बीच गोलीबारी होने का मामला सामने आया है

राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में एम्स परिसर के पास किदवई नगर इलाके में सोमवार को आधी रात के आसपास पुलिस और 3 लोगों के बीच गोलीबारी होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने एक किशोर समेत 2 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है।

हालांकि इस घटना में किसी के मारे जाने की खबर सामने नहीं आई है। बता दें कि गोलीबारी के दौरान पुलिस द्वारा एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने के बाद, तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक घायल व्यक्ति को एम्स ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया है। ग़ौरतलब है कि यह हादसा किदवई नगर के उस उच्च सुरक्षा वाले इलाके में हुआ है, जहां से 1 वरिष्ठ मंत्री का घर महज़ कुछ ही दूरी पर है।

बहरहाल आरोपियों की पहचान सौरव और गुरुदेव सिंह के रूप में हुई है, तीसरा व्यक्ति किशोर था जिसके चलते पुलिस ने उसके नाम का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा पुलिस ने सौरव के पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद किया है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में तिहाड़ जेल के 5 अधिकारी गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!