पहले तोडा मोबाइल और फिर कमरे में पंखे से फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी

सोमवार रात को ही वह कमरे में फोन पर बात कर रहा था। जिसके बाद उसने अपना मोबाइल तोड़ दिया और फिर कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

हाल ही में एक खबर ग्रेनो वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी से सामने आयी है जहां रहने वाले 22 वर्षीय लवकुश द्वारा खुद फंदा लगाकर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर प्रेम-प्रसंग में जान गंवाने की खबर वायरल हुई। हालांकि, पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की है और पुलिस का इस बारे में कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। साथ ही क्षतिग्रस्त हालत में ही मिले मोबाइल और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

बता दें कि मूलरूप से बुलंदशहर निवासी लवकुश निराला सोसाइटी स्थित ही मार्ट में एक स्टेशनरी की दुकान पर काम करता था और वह सोसाइटी में ही अपने चार दोस्तों के साथ रहता था। ऐसे में बताया गया है कि सोमवार रात को ही वह कमरे में फोन पर बात कर रहा था। जिसके बाद उसने अपना मोबाइल तोड़ दिया और फिर कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

वही ये सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऐसे में सूचना मिलने पर परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और पुलिस ने लवकुश के साथ रहने वाले उसके दोस्तों से भी पूछताछ की। साथ ही पुलिस अब ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि लवकुश द्वारा आखिरी बार किससे मोबाइल पर बात की थी जिससे उसके खुदकुशी का कारण स्पष्ट हो जायेगा।

मानसिक तनाव के चलते मेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

एक खबर दक्षिणी दिल्ली इलाके से सामने जहां शुक्रवार को मेडिकल के छात्र द्वारा अपने किराए के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही मृतक की पहचान 25 वर्षीय डॉ. जय दीपेश सावला के तौर पर हुई है और शनिवार को ही पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। ऐसे में शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक 2 वर्ष से मानसिक तनाव में था और अभी फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वह मूलरूप से महाराष्ट्र के मुंबई के कांदिवली इलाके का रहने वाला था।

वही पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि शुक्रवार शाम 4 बजे हौजखास थाना पुलिस को PCR काल मिली जहां बताया गया है कि मकान नंबर 499, दूसरी मंजिल हरदेव पुरी, गौतम नगर में ही रहने वाले डॉ. जय दीपेश सालवा ने आत्महत्या कर ली है और पुलिस मौके पर पहुंची, जहां वह बेडशीट के माध्यम से ही पंखे से लटका हुआ पाया गया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!