खुद को पहले बताया पुलिसकर्मी और फिर सेल्समैन से 8.50 लाख रुपये लेकर फरार

आरोपियों ने पीड़ित के सामान की जांच कर ली और इस बीच एक आरोपी राहुल का रुपयों का बैग लेकर दूसरी बाइक पर बैठकर सीधा वहां से फरार हो गया।

हाल ही में एक खबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से सामने आयी है जहां ज्वेलर के सेल्समैन से 8.50 लाख रुपये से भरा बैग लूटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों द्वारा चेकिंग के बहाने ऑटो रुकवाकर वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद सब फरार हो गए।

बता दें कि पीड़ित राहुल कुमार द्वारा मले की सूचना पुलिस को दी और शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने पीड़ित का बयान लेकर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है और राहुल से भी पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्ट्स से सामने आया कि पीड़ित राहुल कुमार अपने परिवार के साथ जामा मस्जिद, पुरोहितान टोला छोटा, इटावा में ही रहता है और वह इटावा के सिंधी मार्केट स्थित अर्पित गौड़ नामक के ही एक ज्वेलर के पास सेल्समैन की नौकरी करता है। ऐसे में रविवार को वह बस में सवार होकर दिल्ली आया था।

जिसके बाद बस से आनंद विहार उतरने के बाद ही वह ऑटो में सवार होकर शास्त्री नगर पहुंचा जहां उसके मालिक अर्पित गौड द्वारा अपने दोस्त को देने के लिए साढ़े आठ लाख रुपये थे और इन्हें शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर अपने दोस्त को ही इसे देने को कहा। जिसके बाद राहुल ऑटो में सवार हुआ और शास्त्री पार्क की ओर निकल गया। वही दोपहर करीब 12.30 बजे ऑटो शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर पहुंचा तो फिर बाइक सवार दो युवकों द्वारा ऑटो रोकने का इशारा किया गया।

इसके बाद चालक द्वारा फ्लाईओवर पर कर ऑटो रोका और इस बात पर दोनों खुद को पुलिसकर्मी बताकर चालक पर गुस्सा करने लगे और उनका कहना था कि वह सवारी के सामान की पूरे तरीके से जांच करेंगे। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के सामान की जांच कर ली और इस बीच एक आरोपी राहुल का रुपयों का बैग लेकर दूसरी बाइक पर बैठकर सीधा वहां से फरार हो गया। हालाँकि, दूसरा आरोपी भी वहां से गायब हो गया। ये सब होने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और सूत्रों का कहना है कि मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। और अब जल्द ही केस से पर्दा उठा दिया जाएगा।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!