पहले बनाया नहाते हुए वीडियो, उसके बाद होटल ले जाकर की दरिंदगी, गिरफ्तार
युवक द्वारा महिला का नहाने के दौरान वीडियो बना लिया गया और इसके बाद युवक ने धमकी देकर उसे कई बार होटल में ले जाकर महिला से दुष्कर्म किया।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां नोएडा के दादरी में एक शख्स ने पहले महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया और फिर वीडियो वायरल करने की भी आगे धमकी देकर कई बार रेप भी किया। वहीं जब महिला द्वारा इसका विरोध किया गया तो युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस ने आरोपी युवक को अब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के चलते गांव के युवक द्वारा महिला का नहाने के दौरान वीडियो बना लिया गया और इसके बाद युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे कई बार होटल में ले जाकर महिला से दुष्कर्म किया। ऐसे में आरोपी आए दिन महिला को संबंध बनाने के लिए मजबूर भी करने लगा था। वही महिला वीडियो वायरल होने के डर से युवक का कहना मानती रही और महिला ने जारचा पुलिस को इसके बारे में बताया है कि पिछले हफ्ते जब महिला ने युवक के साथ जाने से इनकार कर दिया तो उसने सीधा वीडियो को वायरल कर दिया और उसने गांव के कई लोगों को वीडियो भेज दिया।
हालाँकि, वीडियो वायरल होने के बाद ही महिला द्वारा हिम्मत जुटाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद से परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सीधा शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जारचा कोतवाली के एसओ सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी को अब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










