पहले पति ने खाया जहर, उसके बाद अस्पताल से लौट के पत्नी ने दी जान
पत्नी ने कमरे में देखा कि उनके पति बेसुध हालात में है और तभी पत्नी पति को अस्पताल ले जाती है जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

साउथ दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने ये है जहां पॉश इलाके के डिफेंस कॉलोनी इलाके में रहने वाले हुडको पैलेस में एयरफोर्स अधिकारी रहे अजयपाल जिनकी उम्र 37 साल बताई जा रही है और उनकी पत्नी मोनिका ( 32 ) ने आत्महत्या कर ली है। इतना ही नहीं दोनों ने अपने आवास पर जहरीला पदार्थ पीकर किया सुसाइड किया है।
बता दें कि पत्नी ने कमरे में देखा कि उनके पति बेसुध हालात में है और उसके मुंह से झाग निकल रहा है तभी पत्नी, पति को अस्पताल ले जाती है जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बात यही खत्म नहीं होती क्योकि इसके बाद जब पत्नी अपने घर वापस आती है तब वो भी आकर खुद जहर पी लेती है। ऐसे में जब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पत्नी को बाहर निकाला तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी।
हालांकि, अभी तक आत्महत्या का कारण नहीं पता लग पाया है। रिपोर्ट्स के चलते तड़के 4.30 बजे पुलिस को ये जानकारी मिली थी और बताया जा रहा है कि महिला के पति एयरफोर्स में ऑफिसर थे और वहां से उन्होंने रिजाइन दिया था और करीब 1 साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।
गौरतलब है कि बीते बुधवार को ही प्रयागराज से भी एक आत्महत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया था जहां यूपी के प्रयागराज में युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। साथ ही सुसाइड नोट में युवक ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए आत्महत्या का कारण भी लिखा है। वही पुलिस के लिए उस नोट में लिखा है कि उसके परिवार वालों को परेशान नहीं किया जाए और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जहां पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










