राजधानी में दूसरी मंजिल से सदमे में आकर कूदा विदेशी नागरिक, ये थी वजह

उस विदेशी नागरिक ने शख्स को कस कर पकड़ लिया और मदद करने पहुंचे शख्स को विदेशी ने ऐसे कस कर पकड़ लिया कि वहा पर लोगों द्वारा हड़कंप मच गया

राजधानी दिल्ली के निहाल विहार से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है इस वीडियो में देखा गया है कि कैसे इमारत की दूसरी मंजिल से विदेशी नागरिक ने छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। रिपोर्ट्स अनुसार यह घटना 18 मार्च की बताई जा रही है। ये सब होते हुए जब विदेशी नागरिक ने बिल्डिंग से छलांग लगता दिखा तो एक शख्स ने वहा उसे रोकने कि कोशिश कि और उसकी तुरंत मदद करने पहुंच गया।

लेकिन इसी दौरान उस विदेशी नागरिक ने शख्स को कस कर पकड़ लिया और मदद करने पहुंचे शख्स को विदेशी ने ऐसे कस कर पकड़ लिया कि वहा पर लोगों द्वारा हड़कंप मच गया और लोगों ने पकड़ से छुड़ाने के लिए काफी कोशिश करी। साथ ही छुड़ाने के लिए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, तब जाकर नाइजीरियन ने शख्स को छोड़ा।

इसके बाद इस पूरी घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी और मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विदेशी नागरिक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस कि जानकारी के अनुसार, उसकी पहचान Ndinojuo के रूप में हुई है जिसकी उम्र 37 साल है और वह नाइजीरिया का रहने वाला है।

हालाँकि, पुलिस ने जब नाइजीरियन से पूछताछ कि तो उसने बताया कि उसके माता-पिता की नाइजीरिया में मौत हो गई है, और इसी वजह से वह डिप्रेशन में चला गया था और ऊपर से कूद गया था। सदमे में आकर उसने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वही अभी फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!