CRPF के पूर्व सहायक कमांडेंट की खुद के बेटे ने ही की हत्या, नशे में हुआ था झगड़ा

डीसीपी (साउथ) चंदन चौधरी द्वारा बताया गया कि 'क्राइम टीम ने घर का निरीक्षण किया है और आरोपी बेटे दीपक को अब पकड़ लिया गया है।

पहचान 68 साल के बुजुर्ग केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में सहायक कमांडेंट पद के रूप में हुई है जो अभी रिटायर हुए थे। बता दें कि ये मामला दक्षिणी दिल्ली के मदनगीर इलाके का है जहां पुलिस द्वारा गुरुवार को ही इस बारे में बताया गया कि 68 साल के रिटायर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सहायक कमांडेंट को झड़प के दौरान नशे में धुत उनके बेटे द्वारा उनको धक्का दे दिया गया जिससे उनकी सीधा मौत हो गई। अब पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार की है और ये देर रात करीब 12 बजे अंबेडकर नगर थाने में झगड़े की PCR कॉल आई थी।

साथ ही उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दीपक भट्ट (उम्र- 36) द्वारा झड़प के दौरान ही अपने पिता लीला धर भट्ट को जोर से धक्का दे दिया जिससे वो सीधा दीवार से टकरा गए जिसके बाद बुजुर्ग को तुरंत कार्डियक अरेस्ट आ गया।

वही रिपोर्ट के चलते जब यह घटना हुई तो DDA फ्लैट्स में रहने वाले पिता-पुत्र दोनों ही नशे की हालत में थे और तभी मौके पर पहुंची PCR की टीम लीला धर को AIIMS ट्रॉमा ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें सीधा मृत घोषित कर दिया। आगे पता चला कि पीड़ित की बहू ने पुलिस को बताया कि दीपक का उनके घर पर उसके पिता से झगड़ा हुआ था और इसी के बाद उन्होंने उसे दीवार पर धक्का दे दिया। पुलिस ने साथ ही कहा कि लीला धर को दिल का दौरा पड़ा और वो 20 मिनट की CPR के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

हालाँकि, डीसीपी (साउथ) चंदन चौधरी द्वारा बताया गया कि ‘क्राइम टीम ने घर का निरीक्षण किया है और आरोपी बेटे दीपक को अब पकड़ लिया गया है।’ पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतक एक सेवानिवृत्त सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट थे और वहीं आरोपी बेटे के लिए अंबेडकर नगर पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!