MCD के कर्मचारियों को बीच सड़क पर डंडे से पीटने वाले पूर्व कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

पोस्टर उतारने और एमसीडी के कर्मचारियों को बीच सड़क पर पीटने और मुर्गा बनाने वाले कांग्रेस को विधायक आसिफ महोमद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है

पोस्टर उतारने और एमसीडी के कर्मचारियों को बीच सड़क पर पीटने और मुर्गा बनाने वाले कांग्रेस को विधायक आसिफ महोमद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले को लेकर एक वीडियो सामने आया है। जिसमे पूर्व कांग्रेस विधायक एमसीडी के कर्मचारियों के साथ गाली-गलोच और उनकी डंडे से पिटाई कर रहे है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस मामले की FIR दर्ज कर ली गई है।

इस वीडियो में कांग्रेस नेता एमसीडी की तरफ से कांग्रेस के बैनर पोस्टर हटाए जाने पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह लोग सिर्फ कांग्रेस के ही बैनर हटाते है और इन्हे किसी और के बैनर पोस्टर नज़र नहीं आते है।

आपको बता दें कि आसिफ मोहमद खान कांग्रेस के नेता रह चुके है और 2 बार ओखला के विधायक भी रह चुके है। वायरल वीडियो में एमसीडी के कर्मचारी डंडे से पिटाई के दौरान पूर्व कांग्रेस विधायक के सामने हाथ जोड़ते हुए नज़र आ रहे है।

वही कांग्रेस नेता उन्हें गाली देते हुए भी नज़र आ रहे है इस घटना के बाद उनके खिलाफ शाहीन बाग थाने में मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: पुलिस की वर्दी हुई दागदार! 2 पुलिसकर्मी दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!