टॉफी का लालच देकर 4 साल की बच्ची को फैक्ट्री में बुलाया, फिर किया बलात्कार

राजधानी दिल्ली के प्रसाद नगर थाना इलाके में बापा नगर में मंगलवार 31 अगस्त को महज़ 4 साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना

राजधानी दिल्ली के प्रसाद नगर थाना इलाके में बापा नगर में मंगलवार 31 अगस्त को महज़ 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पड़ोसी ने इस घिनौने काम को अंजाम दिया है।

ऐसा बताया गया है कि पड़ोसी ने बच्ची को टॉफी का लालच दिया, और बच्ची को जीन्स की उस फैक्ट्री में बुलाया जहां वो काम करता था और फिर वहां बुलाकर बच्ची के साथ बलात्कार किया।

खबर के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी की पहचान दीपेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ” लड़की अक्सर खेलने के दौरान वहां जाती थी। वह आदमी छोटी लड़की को टॉफी देने के बहाने फैक्ट्री में ले गया और इसके बजाय उसके साथ बलात्कार किया।”

Radhey Krishna Auto

सूत्रों के अनुसार, जब बच्ची के घरवालों को मामले की सूचना मिली तो वह फ़ौरन थाने पहुंचे, हालांकि घटना के बाद बच्ची के घरवालों और पड़ोसियों ने मिलकर दीपेश की जमकर पिटाई की। दिल्ली पुलिस द्वारा प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन अगेंस्ट सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी दीपेश को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने जामताड़ा में मारा छापा, ऑनलाइन ठगी में 14 लोग गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!