OYO लेजाकर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर सहेली के बॉयफ्रेंड के दोस्त ने किया दुष्कर्म
रिपोर्ट्स से सामने आया है कि नोएडा से सटे दिल्ली के अशोक नगर में रहने वाली युवती एक कंपनी में नौकरी करती है

दिल्ली – NCR में दुष्कर्म के मामले आये दिन सामने आते रहते है जिसके चलते अब एक और ऐसा ही मामला नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र से सामने आया है जहां एक OYO होटल में युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
बता दें कि यह घिनौना काम एक कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर और उसको पिलाने के बाद युवती के साथ बेहोशी की हालत में किया गया है। ऐसे मे ये सब युवती को घुमाने की बात कहकर उसको फसाया गया जहां पहले युवती कि दोस्त अपने बॉयफ्रेंड एवं उसके दोस्त के साथ निकले थे, लेकिन बीच में ही उन्होंने प्लॉन बदलकर पीड़िता को OYO होटल में लेकर पहुंच गए और उसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच अभी चलर ही रही है।
रिपोर्ट्स से सामने आया है कि नोएडा से सटे दिल्ली के अशोक नगर में रहने वाली युवती एक कंपनी में नौकरी करती है और रविवार को युवती थाना सेक्टर-24 पहुंची थी जहां पर उसने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। ऐसे में युवती का आरोप है कि शनिवार को उसकी एक दोस्त अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त के साथ घूमने की बात कहकर ही अपने घर से बाहर निकले थे। लेकिन एक समय में तीनों ने बीच में ही प्लान बदल दिया और उसे सेक्टर-11 स्थित एक ओयो होटल में लेकर पहुंच गए।
वही पहले सब एक ही कमरे में रुके और कोल्डड्रिंक पी। लेकिन इसी बीच किसी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में ही नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके बाद वह बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे दूसरे कमरे में ले गए जहां पर उसकी दोस्त के बॉयफ्रेंड के दोस्त द्वारा ये घिनोनी हरकत कि गयी। वही रात करीब 3 बजे उसे होश आया, तो उसे ये महसूस हुआ कि उसके साथ कुछ गलत काम हुआ है और इसके बाद युवती रात में ही अपने अशोक नगर स्थित घर पर चली गई।
ऐसे में सुबह उसने भी अपने बॉयफ्रेंड को घटना की पूरी जानकारी दी और इसके बाद वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ सेक्टर-24 थाना पहुंची थी वहां पर उसने मामले की अपनी साड़ी आपबीती महिला डेस्क पर मौजूद पुलिस कर्मियों को बताई और साथ ही मामले की लिखित शिकायत भी दी।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










