द्वारका में जबरन युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, हत्या का भी किया प्रयास

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-9 में एक व्यक्ति ने महिला को नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-9 से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने महिला को नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक महिला को सिल्वर पैलेस होटल के कमरे में जबरन शराब पिलाकर, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इतना ही नहीं महिला के विरोध करने पर उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास भी किया गया है।

इसके बाद इन में से एक आरोपी ने अपने लोहे के कड़े से महिला पर वार कर उसे ज़ख़्मी कर दिया और फिर वहां से फरार हो गए। जिसके बाद युवती ने पुलिस को सूचना दी और अपनी लाइव लोकेशन पुलिस को भेजी।

पुलिस ने वारदात की जगह पर पहुँच कर महिला को होटल की दूसरी मंजिल से बचाया और डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। बहरहाल होटल के मैनेजर संजय कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: पुलिस ने एक महिला के क़त्ल के मामले में ड्राइवर को किया गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!