दूध के केन में हथियारों की स्मगलिंग करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

दिल्ली की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ़्ट स्क्वाड) टीम ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है दूध के केन में हथियार की स्मगलिंग कर रहा था

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ़्ट स्क्वाड) टीम ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है दूध के केन में हथियार की स्मगलिंग कर रहा था। बता दें कि पुलिस ने इस गैंग के 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार हुए आरोपी दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को मुंहमांगी रकम पर हथियार बेचा करते थे।

वहीं आरोपियों की पहचान हरियाणा के पलवल स्थित सेक्टर-2 के निवासी 40 वर्षीय कुलदीप और गुरुग्राम के मकदौला गांव के निवासी 30 वर्षीय दिलबाग उर्फ़ बागे के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, इन दोनों आरोपियों के कब्ज़े से 10 पिस्तौल, 2 कारतूस और चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है।

ग़ौरतलब है कि इस गैंग का हेड भारत, हरियाणा के जेवर का रहने वाला है और अभी फरार है। हालांकि उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

द्वारका जिले के डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि जानकारी मिली थी कि हरियाणा से हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में स्मगलिंग करने वाले कुछ बदमाश जाफरपुर के पास रावता मोड़ पर बाइक से आने वाले हैं।

मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बाइक से पहुंचे 2 लोगों को रोका और फिर उनकी बाइक पर लदी दूध की केन की तलाशी ली, तो उसके अंदर से 8 पिस्तौल बरामद हुई।

जबकि दोनों बदमाशों के पास से भी एक-एक पिस्तौल और एक-एक कारतूस बरामद हुई। पुलिस ने जाफरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: खुलेआम लघुशंका करने से मना किया तो, चाक़ू मारकर की हत्या

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!