दिल्ली में गैंगवॉरः गोगी गैंग ने टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शेखर राणा को मारी गोली

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार रात दहशत को माहौल बन गया जब एक जगुआर सवार पर अंधाधुंध फायरिंग करके उसे मौत के घाट उतार दिया गया .

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार रात दहशत को माहौल बन गया जब एक जगुआर सवार पर अंधाधुंध फायरिंग करके उसे मौत के घाट उतार दिया गया .

मृतक की शिनाख्त शेखर राणा उर्फ सन्नाटा (29) के रूप में हुई है जो पेशे से एक फाइनेंसर थे. वहीं इस मामलें में कुछ और बाते भी निकलकर सामने आ रही हैं कि राणा टिल्लू ताजपुरिया के लिए काम किया करता था.

बता दें, हमालावरों ने राणा को काफी नज़दीक से गोलियां मारी. पुलिस के अनुसार राणा को 2 गोलियां मारी गई है. पुलिस को देर रात इस मामलें की सूचना मिली.

पुलिस के द्वारा खून से लथपथ शेखर को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

बहरहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. सूत्रों की माने तो फुटेज में बाइक पर कुछ संदिग्ध हमालावर दिखाई दे रहे है.

Tax Partner

ये भी पढ़े : सौ रुपये के विवाद के चलते दोस्त ने दोस्त के सीने में घोपा पेचकस

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!