गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड की गुरुग्राम के सिटी होटल में हत्या, CCTV से खुला मामला
बलदेव नगर निवासी दिव्या पाहुजा (27) अपने दोस्त, बस स्टैंड स्थित होटल सिटी प्वाइंट के ही संचालक अभिजीत के साथ दो जनवरी को गई थी।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड की गुरुग्राम के सिटी होटल में हत्या कर शव को BMW गाड़ी में डालकर ले जाने का सनसनीखेज मामला अब सामने आया है। ऐसे में होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में शव बाहर ले जाने की ही वारदात कैद हो गई और इसके बाद अब पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वही होटल मालिक समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस युवती के शव को भी अब बरामद कराने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि बलदेव नगर निवासी दिव्या पाहुजा (27) अपने दोस्त, बस स्टैंड स्थित होटल सिटी प्वाइंट के ही संचालक अभिजीत के साथ दो जनवरी को गई थी। लेकिन 2 जनवरी की रात अचानक दिव्या का मोबाइल एकदम से बंद हो गया और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं लगने के बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पुलिस के हत्थे होटल के CCTV कैमरे का फुटेज लगा। साथ ही आगे कि प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि 2 जनवरी की सुबह करीब सवा चार बजे ही होटल संचालक अभिजीत, युवती और एक अन्य होटल के रिसेप्शन पर पहुंचे, जहां से कमरा नंबर 111 में वो सीधा गए थे।
पुलिस के चलते CCTV की जांच के दौरान ही सब सामने आया कि रात करीब पौने 11 बजे अभिजीत और एक अन्य व्यक्ति कमरे में से एक कंबल में कुछ लपेटकर ले जाते दिख रहे हैं। ऐसे में ये भी माना जा रहा है कि इसमें दिव्या का शव था, जिसे ठिकाने लगाने के लिए ही आरोपी एक BMW गाड़ी में ले गए।
हालांकि, पुलिस को शव बरामद अभी तक नहीं हुआ है और पुलिस शव की भी अब तलाश में गुरुग्राम सहित हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग स्थानों में भी अब रेड कर रही है। ऐसे में मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस को शिकायत देकर इस वारदात के पीछे अभिजीत के साथ-साथ गैंगस्टर की बहन और अन्य पर आरोप लगाए हैं। साथ ही एसीपी सिटी मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










