महिला को कार में दी लिफ्ट, फिर तमंचे की नौक पर खेत में किया दुष्कर्म
नई दिल्ली निवासी एक महिला ने तहरीर देकर यह बताया कि बीते दिनों वह अहार आई हुई थी और जहां से दो दिसंबर को अनूपशहर जा रही थी लेकिन इसी दौरान...

अहार थाना क्षेत्र से अनूपशहर की तरफ जा रही नई दिल्ली निवासी महिला के साथ उसके एक जानकर व्यक्ति ने कार में लिफ्ट देकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे कत्ल की धमकी दी। महिला की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नई दिल्ली निवासी एक पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों वह अहार आई हुई थी। जहां से दो दिसंबर को अनूपशहर की तरफ जा रही थी लेकिन इसी दौरान रास्ते में उसे नरसेना के गांव गेसूपुर निवासी मुजाहिद पठान अपनी गाडी से जाता हुआ मिला।
आरोपी मुजाहिद पीड़िता का पुराना जानकार है। आरोप है कि मुजाहिद ने उसे अपनी गाडी से अनूपशहर तक छोड़ने की बात कही। जिस पर पीड़ित महिला सहमत हो गई और फिर उसकी कार में बैठ गई। आरोपी ने अनूपशहर जाने की बजाए गाडी को रास्ते में ही एक खेत में ले गया और फिर तमंचा दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के विरोध करने और शिकायत करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की की धमकी दी और वहीं छोड़ कर भाग निकला। पीड़ित महिला ने अहार में अपने परिचित के घर पहुंच कर पूरे मामले की सुचना दी। बाद में उसके साथ थाने में पहुंच कर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। सीओ अनूपशहर अन्विता उपाध्याय ने यह बताया है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: बदमाश ने एनकाउंटर से बचने को अपनाया अनोखा तरीका, हैरान हुए अफसर










