जाम में खुली कार में खड़े होकर नाचती दिखी युवती, वायरल हो रहा वीडियो

बैकग्राउंड में कोई फिल्मी गाना बज रहा है और साथ ही एक लाल रंग की खुली छत वाली कार की सीट पर खड़ी होकर लड़की नाचती हुई नजर आ रही है।

जैसे की आपको पता है दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद भी अभी तक रील्स बनाकर वायरल होने का शौक लोगों में कम नहीं हो रहा है। देखा जाए तो ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें बीच सड़क पर ट्रैफिक के बीच ही खुली कार में एक युवती खड़ी होकर थिरकती हुई नजर आ रही है, जिसका वीडियो भी पीछे चल रही कार में बैठे किसी शख्स द्वारा बना लिया गया था और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बता दें की इस वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में कोई फिल्मी गाना बज रहा है और साथ ही एक लाल रंग की खुली छत वाली कार की सीट पर खड़ी होकर लड़की नाचती हुई नजर आ रही है। वही जाम में फंसे हुए लोग तमाशा देखते रहते हैं और इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एपिक69 नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में ‘जस्ट दिल्ली थिंग्स’ का कैप्शन लिखा हुआ है। साथ ही इस पोस्ट पर तमाम लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जिसमें की कुछ लोग मजाक बना रहे हैं तो कोई उसके संस्कारों पर भी सीधा सवाल उठाते नजर आ रहे है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!