सुसाइड नोट में प्रेमिका ने बयां किया अपना दर्द, मेरी मौत का जिम्मेदार मंजीत..
फ्लैट में लिव-इन पार्टनर के साथ रह रहने वाली युवती की शनिवार को एक फ्लैट में पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ शव मिला..

आप को बता दें गुरुग्राम के सेक्टर-83 स्थित वाटिका इंडिया नेकस्ट सोसाइटी के एक फ्लैट में लिव-इन पार्टनर के साथ रह रहने वाली एक युवती की शनिवार को एक फ्लैट में पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ शव मिला। मौके पर मिले एक सुसाइड नोट में युवती ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने ही प्रेमी को ठहराया है।
उस युवती ने नोट में लिखा है कि वो प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर मैं अपनी जान दे रही हूँ उस मृतका अनीता के भाई के बयान पर उसके प्रेमी मंजीत जो अभी फरार है उसके खिलाफ खेड़की दौला थाना में आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पुलिस की जानकारी के अनुसार यूपी के अलीगढ़ में रहने वाली 27 साल की अनीता कई साल से यहां के मानेसर में एक कोरियर कंपनी में वो नौकरी करती थी। और इसी कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी जिसका नाम मंजीत है उससे इसकी दोस्ती भी हो गई। और मंजीत रेवाड़ी के डहीना का रहने वाला है।
उसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में भी बदल गई और कई महीनों से वे लिव-इन में रह रहे थे। बता दें करीब 15 दिन पहले ही वे सेक्टर-83 की वाटिका इंडिया नेकस्ट सोसाइटी में शिफ्ट हुए थे। इस फ्लैट के किराये का जिम्मा मंजीत के नाम पर ही था। इस शनिवार को जब परिवार वालों ने अलीगढ़ से युवती को कॉल किया तो उसने रिसीव ही नहीं किया।
उसके बाद उसके कार्यालय में भी फोन किया तो वहा पता चला कि वहां नहीं आई है। साथ ही उनका भी फोन रिसीव नहीं कर रही है। फिर उसके प्रेमी मंजीत को भी कॉल की गई लेकिन उसने भी कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद परिवार वाले गुरुग्राम आए और यहां आके देखा कि फ्लैट अंदर से भी बंद है।
ये सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया तो फ्लैट का दरवाजा तोड़ अंदर दाखिल हुए। कमरे में वो देखते है की पंखे के सहारे बने फंदे से अनीता मृत लटकी हुई थी। और भी मंजीत यहां से गायब था।
जब सोसाइटी के रेजिडेंट्स से पूछताछ की गई तो पता चला कि मंजीत को शुक्रवार से यहां नहीं देखा किसी ने भी है।
मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया जिसमें इस युवती ने लिखा है कि मेरे प्रेमी मंजीत ने मुझसे बेवफाई की है इससे परेशान होकर मैं अपनी जान दे रही हूं। और मेरी मौत के लिए सिर्फ मंजीत ही जिम्मेदार है। फिर पुलिस ने देर शाम तक शव को पोस्टमार्टम हाउस में भिजवाया और जांच अधिकारी ने बताया है कि मृतका के भाई चेतन के बयान पर अब फरार मंजीत के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।









