लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहती थी गर्लफ्रेंड, दोनों ने चुना चोरी का रास्ता, गिरफ्तार
एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को लॉन्ग ड्राइव पर ले जाने के लिए एक झपटमारी करने लगा। वारदात में उसकी गर्लफ्रेंड भी उसका साथ देने लगी

हाल ही में एक अतरंगी सी खबर सामने आयी है जहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को लॉन्ग ड्राइव पर ले जाने के लिए एक झपटमारी करने लगा। चौकाने वाली बात तो यर है की वारदात में उसकी गर्लफ्रेंड भी उसका साथ देने लगी। लेकिन लगातार दो वारदातों को अंजाम देने के बाद पुलिस द्वारा इनकी तलाश शुरू कर दी गयी जिसमे CCTV कैमरे की मदद से द्वारका जिला पुलिस ने इनकी पहचान कर युगल को अब गिरफ्तार कर लिया है। वही इनके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन और एक बुलेट बाइक बरामद की है।
साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 26 जुलाई को एक शख्स ने बिंदापुर इलाके में मोबाइल झपटमारी की शिकायत दर्ज की थी और उसने बताया कि बाइक सवार एक पुरुष और एक महिला बुलेट बाइक पर आए और उन्होंने उससे मोबाइल फोन भी छीन लिया। ऐसे में वारदात के कुछ देर बाद मटियाला गांव से एक और वारदात की सूचना मिली थी जहां पीड़ित महिला ने बताया कि बुलेट सवार पुरुष और महिला द्वारा मोबाइल फोन छीन लिया है और जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने मामले की जांच शुरू की है।
ऐसे में अब पुलिस टीम द्वारा दोनों घटनास्थलों के आस पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जिसमें पता चला कि दोनों वारदातों में शामिल बदमाश एक ही जुट के हैं और ये साथ ही वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक मोहन गार्डन इलाके से चुराई गई थी और टीम द्वारा फिर CCTV फुटेज और बदमाशों के रूट के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुट गई। ऐसे में सामने आया की 29 जुलाई को पुलिस ने सेक्टर तीन JJ कालोनी के पास बुलेट से घूम रही महिला समेत दो बदमाशों को दबोच लिया गया और इनकी पहचान मोहन गार्डन निवासी ओम प्रकाश और प्रीति के रूप में होती दिखी है।
आरोपियों ने कबूला जुर्म
इन सबके बाद दोनों ने वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल कर ली और ओम प्रकाश द्वारा साथ ही बताया गया कि वह टैक्सी ड्राइवर की नौकरी करता है और करीब तीन साल पहले वह प्रीति के संपर्क में आया था। प्रीति का परिवार यूपी के मुरादाबाद में रहता है और नशे की लत के कारण ओम प्रकाश की नौकरी भी चली गई थी।
प्रीति के कहने पर की चोरी
हालाँकि, प्रीति लॉन्ग ड्राइव पर चंडीगढ़ जाना चाहती थी, लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे तो फिर प्रीति द्वारा उसे मोबाइल झपटमारी कर आसानी से पैसे कमाने का सुझाव दिया गया। साथ ही प्रीति ने उससे कहा कि अगर वह बाइक चलाएगा तो वह मोबाइल फोन छीन सकती है। वही योजना के मुताबिक उन्होंने बिंदापुर इलाके से एक बुलेट चोरी की और फिर उससे मोबाइल फोन झपटने लगे।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










